{"_id":"5eff2b258ebc3e42c2049f0f","slug":"notice-attached-for-attachment-of-accused-s-house-bhadohi-news-vns5336526179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
आरोपी के दरवाजे पर कुर्की की नोटिस चस्पा करवाते कोतवाल और सहयोगी
- फोटो : BHADOHI
भदोही। एनआरसी और सीएए के विरोध में गत वर्ष 20 दिसंबर को नगर में हुए उपद्रव में नामजद और फरार आरोपी आदिल के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया। नोटिस तामील कराते हुए पुलिस ने डुगडुगी भी पिटवाई। नोटिस में कहा गया कि यदि आरोपी सरेंडर नहीं करेंगे तो धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
गत 20 दिसंबर 2019 को जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतर आए थे। काफी समझाने बुझाने के बाद भी लोग उपद्रव पर उतर आए थे। मामले में 27 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में 59 अज्ञात उपद्रवियों की पहचान के लिए उनके फोटो वाला पोस्टर जगह जगह चिपकाए गए थे। उक्त मामले में तकिया कल्लन शाह के आदीब उर्फ आदिल खां का भी नाम था। नोटिस चस्पा करने गए कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि न्यायालय में हाजिर न होने पर यह कार्रवाई की गई है। एक सप्ताह में यदि हाजिर नहीं होता है तो आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
मुनादी कराने के दौरान पुलिस मोहल्ले के लोगों से सहयोग और उसके बारे में सूचना देने की अपील की। कहा सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। कार्रवाई के दौरान मोहल्ले में मजमा लग गया था।