{"_id":"a4d49361467c4897458cb25d5afc8816","slug":"not-even-started-construction-tender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर के बाद भी नही शुरू हुआ निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर के बाद भी नही शुरू हुआ निर्माण
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही में दबंगों के चलते जलनिकासी के लिए टेंडर के बाद भी नाली निर्माण न शुरू होने का मसला उठाया गया। औराई तहसील में अपर कमिश्नर ने गरीबों को कंबल वितरित किया।
ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम ज्ञानपुर विपिन कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 46 मामलों में आठ का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ श्यामशंकर पांडेय मौजूद रहे।
भदोही ब्यूरो के अनुसार तहसील दिवस में मंगलवार को आये 65 मामलो में पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि अन्य मामलो को सम्बंधित विभाग को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन
एडीएम हरिलाल यादव ने तहसील दिवस के मामलों को गंभीरता से लेने के लिए निर्देश दिया। सहाबाबाद के कन्हैया लाल मौर्य ने प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियो को अवगत कराया की पालिका ने जल निकासी के लिए दो करोड का टेंडर कराया है लेकिन कुछ लोगो के दबंगई के चलते निर्माण कार्य शुरु नही हो पा रहा है।
एडीएम ने ईओ को तत्काल मामले की गम्भीरता को देखते हुए स्थली निरीक्षण का निर्माण कार्य शुरु कराने का निर्देश दिया। इसी तरह आज राजस्व के 19, पुलिस के 10, विद्युत के 10, खाद्य के 7, शिक्षा के 2 मामले आये जिसे सम्बंधित विभाग को देते हुए समय सीमा के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय, एसडीएम आशा राम यादव, सीओ एपी सिंह, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता सहित दर्जनों विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार, तहसील में अपर आयुक्त माताफेर और एसडीएम मनोज कुमार सिंह की देखरेख में शिकायतें सुनी गई। विभिन्न विभागों के 69 मामले आए जिसमें सात का निस्तारण किया गया। आयुक्त ने सात गरीबों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर तहसीलदार शिव प्रसाद पांडेय, बीडीओ जवाहर लाल, एसओ सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
निस्तारण में फिसड्डी तहसील दिवस
ज्ञानपुर। तहसीलों में मंगलवार को आयोजित हो रहे तहसील दिवस मामलों के निस्तारण में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। प्रशासनिक से लेकर पुलिस, राजस्व विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूूद होने के बाद भी मामलों का त्वरित निस्तारण में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
जबकि संबंधित विभागों के पास कार्रवाई के लिए भेजे जाने पर तहसील दिवस के मामले लंबे समय तक लंबित रह जाते हैं।
वाया जाएगा।