फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not come again in case Tehsil Day : DM

मामले दोबारा तहसील दिवस में न आएं: डीएम

Wed, 17 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 17 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Not come again in case Tehsil Day : DM
 इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पुराने मामलों को पीछे न छोड़कर उनका भी निपटारा आवश्यक है। इस दौरान जिले में नए आए एसपी, पीके मिश्र ने भी पुलिस से संबंधित मामलों में मातहतों को स्पष्ट निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम और एसपी दोने ने अपनी उपस्थिति में 82 मामलों को सुना और संज्ञान लिया। इस दौरान कुछ ऐसे मामले भी आए जिनका दोनो पक्षों को बुलाकर भी निस्तारण कर सकते हैं। उन्होंने ऐसे मामलों को लंबा न खीच कर तत्काल निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन


यह बात अधिकारियों से भी उन्होंने कही। आज आए कुल 82 में से 8 का उन्होंने निस्तारण भी करा दिया। उन्होंने कहा कि एक बार आया मामला दोबारा नहीं आना चाहिए। अधिकतर मामले राजस्व संबंधी थे। तहसील दिवस में एसपी ने भी फरियाद सुनी। उन्होंने अपने अधिकारियों से साफ कहा कि गांवों की स्थिति पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी जिम्मेदारी हो उनसे हमेशा गांवों के बारे में जानकारी हासिल करते रहें। इससे मामले सर उठाने से पहले ही खत्म करने के अवसर मिलेंगे। सुनवाई के दौरान सीएमओ डा. डीके सोनकर, डीडीओ प्रशांत कुमार, एसडीएम आशाराम यादव, सीओ एपी सिंह, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता, डीएफओ राम अवतार सिंह, बीडीओ मिनाक्षी देवी, पालिका ईओ अली हसन, सत्येंद्र कुमार चौरसीया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed