फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   None of the 20 purchasing centers were sown on the first day

20 क्रय केंद्रों से किसी पर पहले दिन नहीं हुई बोहनी

Sat, 02 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
None of the 20 purchasing centers were sown on the first day
ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर विपणन विभाग सहयोगी संस्थाओं के साथ शुक्रवार को 20 केंद्रों पर गेहूं खरीद का शुभारंभ कराया लेकिन एक भी केंद्र पर बोहनी नहीं हो सकी। विभागीय कर्मचारी नये बोरे, पेयजल, छाजन और कांटा के साथ किसानों का इंतजार करने में कमी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

31 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद की कार्यशाला को संपन्न कराकर ब्लाक औराई, डीघ, ज्ञानपुर, सुरियावां, अभोली, भदोही अंतर्गत सहयोगी संस्थाओं के साथ खुले केंद्रों पर प्रथम दिन तौल कराने वाले किसानों को सम्मानित करने के साथ खरीद का निर्देश दिया गया। निर्देश का पालन करते हुए क्रय केंद्र प्रभारी संबंधित ब्लाक के केंद्रों पर किसानों को मिलने सुविधाओं की तैयारी कर ली गई थी। मंडी परिषद ककराही में केंद्र प्रभारी आरती शुक्ला, सहायक सूरज त्रिपाठी के साथ मौजूद रहीं। बताया कि जोगिनका गांव से दो किसान आए थे लेकिन सत्यापन न होने के कारण वह लौट गए। सूफीनगर-गोधना स्थित केंद्र पर मौजूद मिले प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि केंद्रों पर नये बोरे पर्याप्त मात्रा में है। रमईपुर के प्रभारी सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि केंद्र पर सभी तरह की तैयारी है। किसान अपने ऊपज का तौल समर्थन मूल्य पर करा सकते हैं।
विज्ञापन

37 हजार एमटी होगी खरीद, पांच लाख बोरे उपलब्ध
ज्ञानपुर। क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्ष जिले में लगभग 34 हजार एमटी खरीद हुई थी। इस वर्ष शासन ने 37 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रथम दिन बोहनी न होने के सवाल पर कहा कि 10 दिनों तक क्रय केंद्रों पर सन्नाटा देखने को मिलेगा। क्योंकि खेतों में पककर तैयार फसल की कटाई करने में किसान व्यस्त हैं। मड़ाई शुरु होने पर तौल कराने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। इस बार किसानों को बोरे का का संकट नहीं झेलना पड़ेगा और विभाग के पास पांच लाख से अधिक जूट के बोरे में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed