फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nomination of five canceled

डिबाए चुनाव: कोषाध्यक्ष समेत पांच का नामांकन निरस्त

Thu, 09 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nomination of five canceled
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में ब़ृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। एल्डर्स कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष प्रत्याशी मायाशंकर समेत पांच नामांकन को निरस्त किया गया। शुक्रवार को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर एक जनवरी से निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए बुधवार तक नामांकन हुआ। बृहस्पतिवार को एल्डर्स कमेटी के सदानदं यादव समेत अन्य सदस्यों ने एक-एक नामांकन पत्रों की जांच की। जिसमें वरिष्ठ कार्यकारिणी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मायाशंकर, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में महेश कुमार मिश्र, कनिष्ठ कार्यकारिणी में शक्तिशंकर और राजेश चंद्र का नामांकन निरस्त किया गया। सभी के नामांकन में कुछ न कुछ तकनीकी त्रुटियां होने से निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एल्डर्स कमेटी के सदस्य मोहन लाल मिश्र ने कहा कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। नाम वापसी के बाद सभी पदों की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर अध्यक्षी और महासचिव को लेकर घमासान शुरू हो गया है। प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए अधिवक्ताओं से मिलकर गुहार लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed