फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No water in community toilet, hanging lock

सामुदायिक शौचालय में पानी नहीं, लटक रहा ताला

Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
No water in community toilet, hanging lock
सरोईं। भदोही ब्लॉक क्षेत्र के पुरे मुड़ियापुर चकिया गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय शोपीस बना है। छह माह पहले बना शौचालय पानी के अभाव में अब तक चालू नहीं हो सका है। इससे गांव के लोग खुले में शौच जाने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

गांव के यादव बस्ती में सरकारी खेलकूद के मैदान में शौचालय छह माह पहले से ही बनकर तैयार है, लेकिन पानी के अभाव में अब तक चालू नहीं हो सका है। इससे शौच जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय बनना शुरू हुआ था तो कार्य में तेजी देखी गई। शौचालय भवन पूर्ण कराकर रंगाई-पुताई भी करा दी गई। लेकिन अंदर जाकर देखें तो कार्य अधूरा है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को इससे लाभ नहीं मिल रहा है। मोनू यादव, बिरजू, विकास यादव, अवनीश आदि ग्रामिणों ने विभागीय अधिकारियों से शौचालय को पूर्ण कराने की मांग की है। गांव के प्रधान सुरेश यादव ने बताया है कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण बीती पंचवर्षीय में कराया गया था। इसमें सबमर्सिबल पंप नहीं लगने से पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जल्द ही पानी की व्यवस्था कर शौचालय खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed