फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No toilets in schools, daughters forced to defecate in the open

स्कूलों में नहीं टॉयलेट, खुले में शौच को मजबूर बेटियां

Wed, 22 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
No toilets in schools, daughters forced to defecate in the open
केंद्र सरकार की स्वच्छता मिशन मुहिम जिले के सरकारी स्कूलों में औंधे मुंह गिर गई है। शौचालय के अभाव में 52 परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। इसमें दो से ढाई हजार बेटियां प्रभावित है। करीब 80 स्कूलों में शौचालय तो बने हैं, लेकिन पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने ये शोपीस बन चुके हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को शौचालयों से आच्छादित किया जा रहा है। दो लाख 35 हजार एकल शौचालय संग 500 से अधिक गांव में सामुदायिक शौचालय भी बन गए हैं। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को खुले में शौच करने न जाना पड़े इसलिए कंपोजिट ग्रांट, राज्य, चौदहवें वित्त के पैसे से बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाया जा रहा है। 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत 150 से अधिक स्कूलों की स्थिति सुधर चुुकी है जबकि 250 पर काम चल रहा है। करीब छह साल बाद भी 52 ऐसे प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं जहां शौचालय ही नहीं बने है। जिससे वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। ज्ञानपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बयांव, बारी, साऊपुर, बहुता खुर्द में जहां शौचालय टूट गए हैं वहीं अभोली के प्राथमिक विद्यालय सागरपुर संग कई स्कूलों में शौचालय तो बने हैं, लेकिन पानी न होने से वह उपयोग लायक नहीं है। ऐसे में जिन बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है वे ही खुले में शौच जाने को विवश हैं। जिला समन्वयक निर्माण शिवम सिंह ने कहा कि अधिकतर स्कूलों में दो-दो शौचालय बन चुके हैं। 52 स्कूलों में पुराने शौचालय खराब हो गए हैं उनका निर्माण होना है। उन्होंने अनुमान जताया कि 52 स्कूलों में शौचालय न होने से करीब चार हजार बेटियों को शौच आदि के लिए खुले में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों में शौचालय बन गए हैं। कुछ विद्यालयों में काम चल रहा है। महीने के अंत तक वह भी पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed