फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No relief from humidity even after rain

बारिश के बाद भी उमस से नहीं मिली राहत

Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
No relief from humidity even after rain
कई दिनों बाद उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार को दोपहर में हुई एक घंटे की बारिश से थोड़ी देर के लिए राहत मिली। लेकिन बारिश बंद होते ही फिर उमस और गर्मी से बेहाल रहे। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों की सड़कों पर कीचड़ होने से आवागमन में परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा। वहीं बारिश से धान की पिछैती नर्सरी को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से आसमान में उमड़-घुमड़ करने वाले बादलों को देखकर किसानों में चर्चा रही कि अच्छी बारिश होने पर धान की रोपाई शुरु हो जाएगी। अभोली क्षेत्र के किसान रामजीत सिंह, कृष्णमोहन, विष्णुदत्त, मनोज आदि का दर्द रहा कि गत माह हुई झमाझम बारिश का कोई लाभ न मिलने से अभी तक 80 फीसद धान की रोपाई नहीं हो सकी। अगैती नर्सरी डालकर 20 फीसद तक रोपाई करा चुके किसान सिंचाई के लिए परेशान है। कारण है कि उमस और गर्मी के चलते अघोषित विद्युत कटौती से न सिंचाई संसाधन चल रहे हैं न नहर विभाग रजवाहा-माइनर में टेल तक पानी पहुंचा सका। सुरियावां नगर, दुर्गागंज, गोपीगंज, दुर्गागंज-ज्ञानपुर रोड तिराहा, दानूपुर, अभोली, ऊंज, कुरमैचा, कोइरौना, माधोसिंह, औराई, जयरामपुर-घोसिया, औराई चौराहा, सूफीनगर-गोधना मार्ग जलनिकासी नाली के अभाव में जलमग्न रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed