फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No negligence in development of sports facilities

खेल सुविधाओं का विकास में लापरवाही नहीं

Sat, 18 Sep 2021 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
No negligence in development of sports facilities
ज्ञानपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गांवों में खेल की सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर कराएं। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन समय से कराते हुए ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका दें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पात्र लोगों का शौचालय भी बनवाएं और टीकाकरण की गति और तेज करें। वह शनिवार को ज्ञानपुर स्थित अतिथिगृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। कहाकि जहां खेल के ग्राउंड बनवाए जाएं वहां बाउंड्रीवाल भी बने। कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए और अलग-अलग क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों को सरकार की ओर से एक मंच मिलना चाहिए। केंद्र एवं राज्य सरकार इसी दिशा में प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से देश एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इसी कड़ी को प्रदेश सरकार ने आगे बढ़ाया है। राजस्व विभाग, पंचायती राज, खेल विभाग, ग्राम विकास विभाग मिलकर हर गांव में खेल का मैदान तैयार कराएं। ओपन जिम बनाने के लिए भी कहा। इसके अलावा उन्होंने लाभार्थीपरक योजनाओं को लेकर एक-एक अधिकारी से जानकारी ली। कहा कि योजनाओं का हर पात्र को लाभ दिलाएं। कहा कि जिस जगह टीकाकरण कराया जाना है, उस क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वंचित लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीपीआरओ बालेश्वरधर द्विवेदी, परियोजना अधिकारी मनोज कुमार राय, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed