फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nirjala Vrat kept for the longevity of children

Bhadohi News: संतान की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत

Mon, 15 Sep 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nirjala Vrat kept for the longevity of children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। संतान की लंबी उम्र की कामना से रविवार को जिले भर में माताओं ने पारंपरिक तरीके से निर्जला व्रत रख कर जीवित्पुत्रिका पर्व मनाया।
शाम चार बजे के बाद जिउतिया यानी मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की गई।
व्रती महिलाएं दोपहर बाद स्नान-ध्यान करके साफ कपड़े धारण करके शाम चार बजे के करीब हाथों में पूजा की थाल लेकर गाजे-बाजे के साथ मंदिरों, गंगा घाटों और सरोवरों के किनारे पहुंचीं।
जहां बनी वेदी पर विधि विधान पूर्वक से पूजन अर्चन किया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने पांच कहानियां सुनीं। महिलाओं ने जिउतिया माता की पूजा कर सुख-सौभाग्य की कामना की। जगह-जगह भीड़ उमड़ने से मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि पुत्र की प्राप्ति एवं उनके दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत महिलाएं करती हैं।
निर्जला व्रत रख कर महिलाएं सुबह से ही पूजन की तैयारियों में लगी रहीं। तरह-तरह के पकवान बनाने के बाद दोपहर में पूजन सामग्री के साथ महिलाएं मां जिउतिया की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने प्रतीक के रूप में सोने या चांदी की जिउतिया को गले में धारण किया।
ज्ञानपुर, भदोही, घोसिया, औराई, ऊंज, चौरी, मोढ़, जंगीगंज, खमररिया, महराजगंज, बाबूसराय, सुरियावां, मोढ़ आदि इलाकों में महिलाओं ने आस्था के साथ जिउतिया माता का पूजन की।

भडूकी की रागिनी, वृदांवन विहार कॉलोनी की प्रिया, अमावां की सीमा यादव ने बताया कि पहली बार व्रत रखा। व्रत को लेकर बड़ी ही उत्साहित रहीं। जिसकी तैयारी में पहले से जूटी रही। बताया कि सब कुछ अच्छे से संपन्न हुआ। मां की कृपा हर व्रती महिलाओं पर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed