फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine polling personnel absent, case will be filed

नौ मतदान कार्मिक अनुपस्थित, दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 25 Feb 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nine polling personnel absent, case will be filed
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार को सेंट थॉमस स्कूल में शुरू हो गया। कर्मचारियों को ईवीएम चलाने संग अन्य बारीकियों से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी संग अन्य अधिकारियों ने मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सेंट थॉमस स्कूल के सभी प्रशिक्षण कक्षों में जाकर संचालित प्रशिक्षण का अवलोन किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से संवाद करते हुए उनकी उपस्थिति पंजिका/कोविड वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र को भी चेक किया।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी मतदान कार्मिक ईवीएम, वीवीपैट के चलाने, कनेक्शन और मॉकपोल को भलीभांति समझ लें। जिससे मतदान को अच्छी तरह कराया जा सके। मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मतदान प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व मॉकपोल कराने की प्रक्रिया शुरू करना है। मॉकपोल प्रकिया समाप्त होने के बाद कंट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य किया जाए और वीवीपैट के ड्राप बाक्स में गिरी मॉकपोल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील किया जाए। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी तृतीय महेंद्र कुमार यादव, राम सुंदर बिंद, सुषमा पांडेय, अरूण प्रकाश चुतुर्वेदी, रेनू देवी, सुनीता मौर्या, ब्रिजलेश, बंजरग लाल दूबे सहित कुल नौ कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। इस मौके पर डीआईओएस नंदलाल गुप्ता, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव को लेकर दिया निर्देश
ज्ञानपुर। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए औराई प्रेक्षक डॉ. टीजी विनय, पुलिस प्रेक्षक रविशंकर ने रिटर्निंग ऑफिसर के साथ बैठक किया। उन्होंने उपस्थित रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार, लाइजनिंग आफिसर, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को चुनाव को सही ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया। उन्होनें महिला मतदाता, 80 प्लस मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए शत-प्रतिशत मतदान कराने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने व्यय रजिस्टर को देखा
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट स्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी कक्ष में शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक एन संजय गांधी ने व्यय टीम संग बैठक किया। उन्होंने तीनों विधानसभाओं में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर और लेखा रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रत्याशी अथवा उनके अधिकृत निर्वाचन एजेंट के माध्यम से रजिस्टर समय से प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed