फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine people came in contact with the Corona suspect

कोरोना संदिग्ध के संपर्क में आए नौ लोग क्वारंटीन

Sun, 07 Jun 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Nine people came in contact with the Corona suspect
अभोली के नागमलपुर गांव में ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/पाली। जिले में 24 घंटे में 28 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नागमलपुर की कोरोना संदिग्ध महिला के संपर्क में आए नौ लोगों का स्वैब लेने के बाद क्वारंटीन किया गया। बढ़े हॉटस्पॉट भौथर, कुसौड़ा, रामपुर समेत अन्य ग्राम पंचायतों की सीमाएं सील कर दी गई।
विज्ञापन

मुंबई समेत दूसरे शहरों से घर लौटे प्रवासियों ने जिले में कोरोना ग्राफ को तेजी से बढ़ा दिया है। मई के शुरूआती दिनों में सात से आठ की संख्या में संक्रमित रहे। हालांकि अब संख्या 73 पहुंच चुकी है। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह तक जिले में 28 संक्रमित मिले जबकि 14 नए हॉटस्पॉट बढ़ गए। 26 मई को मुंबई से लौटी नागमलपुर गांव की एक महिला की मौत हो गई थी। शनिवार को उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया। रविवार को सीएचसी सुरियावां प्रभारी डॉ. अजीत पाठक टीम के साथ गांव पहुंचे। गांव में कई लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही परिवार के नौ सदस्यों को सीएचसी लेकर गए। सभी का स्वैब लेकर वहीं क्वारंटीन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राधेश्याम चौहान, पाली चौकी इंचार्ज ज्ञानचंद्र पटेल आदि रहे। वहीं दूसरी ओर हॉटस्पॉट गांव की सीमाएं रविवार को भी सील की गई। दुर्गागंज के भौथर, हरदुआ, सुरियावां के कुसौड़ा, औराई के पुरुषोत्तमपुर समेत अन्य की सीमाएं बैरिकेडिंग कर सील की गई। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि हॉटस्पॉट गांव की सीमाएं सील की गई है। जरूरी सुविधाएं जैसे दूध, सब्जी आदि की सुविधाएं गांव में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। सब्जी मंडी, किराना की दुकान, बैंक से लेकर अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परेशान है। सख्त हिदायत के बाद भी बड़ी संख्या में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिस महकमे की ओर से मास्क न लगाने पर अब तक सौ से अधिक लोगों का चालान भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed