फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine feet Shivling to be established in Sundarbans

सुंदरवन में स्थापित होगा नौ फीट का शिविलंग

Fri, 03 Jun 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nine feet Shivling to be established in Sundarbans
ज्ञानपुर। काशी-प्रयाग के मध्य स्थित कालीन नगरी में नौ जून का दिन ऐतिहासिक होगा। 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर आया नौ फीट और नौ टन वजनी शिवलिंग के लिए नौ जून को 108 फीट शिवलिंगनुमा मंदिर का भूमिपूजन होगा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसकी आधारशिला रखेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के लोग तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

लीगल राइट्स काउंसिल की सचिव एवं साध्वी राजलक्ष्मी मंदा शुक्रवार को एक् होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम ज्योर्तिलिंग से एक मार्च को भक्तों संग उनकी यात्रा शुरू हुई। 48 दिनों में 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर माह भर पूर्व शिवलिंग लेकर भदोही के सुंदरवन पहुंचे। अब नौ जून को शिवलिंग के आकार का दिव्य एवं भव्य मंदिर का भूमिपूजन होगा। इसमें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आएंगे। उन्होंने दावा किया कि 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन न करने वाले भक्त सुंदरवन में ही दर्शन कर फल प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर गोपाल उपाध्याय, ग्राम प्रधान त्रिभुवन बिंद, भानु प्रकाश मौर्य, शिवजी, विनोद दूबे, रमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed