फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nilofar wins in online poster competition

ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में निलोफर ने मारी बाजी

Wed, 06 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Nilofar wins in online poster competition
ज्ञानपुर। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय, औराई में ‘जंतु विज्ञान एवं समाजशास्त्र विभाग’ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महाविद्यालय स्तर पर ‘नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19)’ विषयक ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 70 छात्राओं ने लॉकडाउन की अवधि में ‘स्टडी फ्रॉम होम’ के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बीएससी द्वितीय वर्ष जीव विज्ञान की छात्रा निलोफर अंसारी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृतीय वर्ष की छात्रा महिमा मौर्या द्वितीय स्थान पर रहीं। बीएससी द्वितीय वर्ष की नेहा गुप्ता एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नूरीन बानो ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. रीना सिंह एवं डॉ. लक्ष्मी यादव रहीं। निर्णायक की भूमिका डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सोहन कुमार यादव, डॉ. अनुज कुमार सिंह एवं डॉ. अमरनाथ जैन ने निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed