फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nepali lover couple hangs themselves

नेपाली प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 17 Mar 2021 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Nepali lover couple hangs themselves
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत सोनखरी गांव में स्थित एक कालीन कंपनी के अहाते में मंगलवार की रात चीकू के पेड़ में एक नेपाली प्रेमी युगल ने एक साथ फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान मृत युवक युवती की पहचान विक्रम लामा (25) निवासी बकैया मकवानपुर नेपाल और उर्मिला घालान (24) निजगढ़ वारा नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटक रहे दोनों शवों को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दरअसल मृतक विक्रम लामा के भाई अविनाश ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहन हैं। विक्रम ने नेपाल से यहां आकर कालीन कंपनी में कार्य करना शुुरू किया था। बीते कुछ दिन पहले विक्रम लामा अपने गांव गया था जहां गांव की ही एक विवाहिता उर्मिला घालान को साथ लेकर भदोही चला आया। वहीं विवाहिता के विक्रम के साथ आने की जानकारी जब उसके पति ईमान सिंह घालान को हुई तो वह भदोही पहुंचा और अपनी विवाहिता पत्नी को समझाबुझाकर अपने साथ नेपाल लेकर चला गया । मृतक विक्रम के भाई अविनाश ने बताया कि हालांकि इसके कुछ ही दिन बीतने पर विवाहिता पुन:आकर उसके भाई के साथ रहने लगी। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम सभी खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चले गए। सुबह जब परिवार और आसपास के लोग बगीचे की ओर जा रहे थे, देखा कि दोनों के शव चीकू के पेड़ से नायलान की रस्सी से लटक रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने पर हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed