फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nepali lover couple commits suicide hanging from tree in carpet company bhadohi

यूपी: फांसी के फंदे से लटके मिले नेपाली प्रेमी युगल, कारपेट कंपनी में की आत्महत्या

Wed, 17 Mar 2021 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Mar 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Nepali lover couple commits suicide hanging from tree in carpet company bhadohi
पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नेपाली प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती मिली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पेड़ से उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी स्थित दीप कारपेट के कालीन कंपनी के अहाते में स्थित पेड़ पर नेपाली प्रेमी युगल फांसी के फंदे पर झूलते मिले। सोनखरी गांव में कालीन कारखाना स्थित है, जहां नॉटेड गलीचे का काम चलता है। इसमें बड़ी संख्या में नेपाल के लोग काम करते हैं।
विज्ञापन


नेपाल के बकैया मकवानपुर के रहने वाले मृतक विक्रम लामा(25) पुत्र पूर्ण बहादुर के भाई अविनाश ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहन हैं। सभी निजी कंपनी में काम करते हैं। पिछले दिनों विक्रम गांव गया था, वहां से गांव की ही विवाहित युवती उर्मिला घलान को साथ लेकर आया था। इस बारे में महिला के पति ईमान सिंह घालान को इसकी सूचना यहां पहुंचने के बाद दे दी थी। जब महिला का पति उसे यहां बुलाने आया तो दोनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ दिनों बाद महिला खुद अकेली यहां आ गई थी और विक्रम के साथ रहने लगी थी। मंगलवार की रात को भी वह हर दिन की तरह खाना खाने के बाद कंपनी की छत पर सोने चले गए थे। बुधवार की सुबह जब हम लोग शौच के लिए बाग में गए तो देखा दोनों पेड़ पर झूल रहे थे। 

जब परिजनों ने देखा कि दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे की कमर में गमछा बांधकर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहे थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed