फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Near the MLA's residence, the problem is acute.

विधायक आवास के निकट,समस्या विकट

Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Near the MLA's residence, the problem is acute.
तालाब में भरे गंदे पानी को निकालने के लिए चंदे से लगवाई गई मशीन। संवाद - फोटो : BHADOHI
घोसिया। औराई विधायक आवास के निकट भमौरा गांव में समस्याएं विकट होने से ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दोपहर में प्रदर्शन किया। कहा कि 20 वर्ष से 10 हजार की आबादी परेशानियों का सामना कर रही है। चेतावनी दी है एक सप्ताह में औराई तहसील प्रशासन ने समस्याएं दूर कराने के लिए कदम नहीं बढ़ाया तो डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। भमौरा निवासी नावेद आलम ने आरोप लगाया है कि ग्रामसभा माधोसिंह, त्रिलोकपुर और भमौरा की सीमाएं एक-दूसरे से सटी हैं। उक्त तीनों ग्राम सभाओं में मुस्लिम आबादी अधिक है। तालाब, पोखरे, मवेशीखाना समेत अन्य सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर इमारतें, कल-कारखाने बना लिए गए हैं। गली-मोहल्लों से मुख्य मार्गों तक इंटरलाकिंग है लेकिन जलनिकास रास्तों का पूर्णतया अभाव होने से गंदा पानी हिलोरे मारता है। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों आदि को गंतव्य तक पहुंचने में समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। साखरुज्जमा ने बताया कि 20 वर्ष से ग्रामसभा की कार्य योजनाएं बनती और बिगड़ती हैं लेकिन दुर्गंधयुक्त गंदे पानी के लिए एक इंच भी न नाली का निर्माण हो सका है न वृहद नाले की। जो तीनों ग्रामसभा की सीमाओं पर बसी ठसाठस आबादी को राहत दिला सके। गत वर्ष औराई विधायक समेत डीएम से शिकायत करने का कोई असर नहीं रहा है। जबकि समस्या वाले स्थान से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर औराई विधायक का आवास भी है। प्रदर्शन में शामिल जाने आलम, अबरार अली, हसन आलम, मुस्लिम अली, सारिक ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री जनता दर्शन में भी पहुंचाया जाएगा।

औराई के भमौरा गांव में प्रदर्शन कर नाला निर्माण की मांग करते ग्रामीण। संवाद

औराई के भमौरा गांव में प्रदर्शन कर नाला निर्माण की मांग करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed