फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   NCC cadets took out a Tiranga Yatra at KNU.

Bhadohi News: केएनयू में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out a Tiranga Yatra at KNU.
केएनयू में एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा। स्रोत कॉलेज
काशी नरेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने से हुई। एनसीसी प्रभारी डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेकर कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया गया। सहायक प्राध्यापक डॉ. विपुल सिंह और डॉ. महेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed