फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Navodaya entrance exam

नवोदय की प्रवेश परीक्षा में

Sat, 11 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Navodaya entrance exam
ज्ञानपुर। शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में कठिन मैथ, रिजनिंग को सही करने में होनहारों ने खूब दिमाग दौड़ाया। पंजीकृत 3101 परीक्षार्थियों में 890 अनुपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट संग शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा को लेकर शनिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज, बीपीएमजी पब्लिक स्कूल सुरियावां समेत अन्य केंद्रो पर सुबह नौ बजे से अभिभावक बच्चों संग पहुंचने लगे। 10 बजते-बजते केंद्रो पर गहमागहमी बढ़ गई। 10 बजकर 30 मिनट पर परीक्षार्थियों की जांच कर केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। 11 बजकर 30 बजे से शुरू हुई परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे तक चली। 80 नंबर के प्रश्नों को पूरा करने में छात्र-छात्राओं को पसीना आ गया। बेहतर तैयारी करने वाले होनहारों को खास दिक्कत नहीं हुई। गणित और रिजनिंग को सही करने में सबसे अधिक दिक्कत हुई। परीक्षा में पंजीकृत 3101 छात्र-छात्राओं में 2211 उपस्थित जबकि 890 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया की देखरेख में उत्तरपुस्तिका को सुरक्षित रखा गया। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए केंद्रो पर पर्यवेक्षक संग स्टेटिक
विज्ञापन

एक सीट के लिए 28 में प्रतिस्पर्धा
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में एक-एक सीट के लिए 28 होनहारों के बीच मुकाबला है। छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए अस्सी सीट तय है। जिले के छह ब्लॉकों से 2211 परीक्षार्थी शामिल हुए। ऐसे में एक सीट पर 28 होनहारों के बीच रस्साकस्सी होगी। नवोदय के शिक्षकों की माने तो छात्र-छात्राओं में कड़ा मुकाबला होगा। जो अंकपत्रों को बेहतर ढंग से साल्व किए होंगे उनको ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed