फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Navihals showed talent in sports competition

खेल प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 26 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Navihals showed talent in sports competition
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के गंगापुर में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों की खेल प्रतिभा देखकर लोग दंग रह गए। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक और नगर के 44 न्याय पंचायतों का सुपर फोर न्याय पंचायत खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्राइमरी इंग्लिश स्कूल गंगापुर में किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जंगी लाल मौर्य ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। न्याय पंचायत अजयपुर, पिपरी, अमिलोरी, डोमनपुर के कुल 49 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस, खो- खो और कबड्डी का आयोजन हुआ। व्यायाम प्रशिक्षक शिवाकांत यादव ने बताया कि सुपर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी ही ब्लॉक स्तरीय खेल में भाग ले सकेंगे। यास्मीन बानो, अनामिका गुप्ता और शांति देवी ने रंगोली की सजावट की। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर में शुभम प्रथम रहे। 100 मीटर में अजीत यादव प्रथम, 200 मीटर पर पंकज यादव अव्वल रहे। प्राथमिक विद्यालय पिपरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय फत्तूपुर की बालिकाओं ने नशा विरोधी गीत प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग के बालिका 50 मीटर में ज्योति प्रथम और अनुष्का पाल द्वितीय रहीं। 100 मीटर में करीना, 200 मीटर में अनुष्का पाल अव्वल रहीं। इस मौके पर सरिता बिंद ,धीरज सिंह, राम आसरे, सुरेश कुमार, अशोक दुबे, प्रह्लाद तिवारी, चंद्रकांत पटवा, राजकमल यादव, शरद बिंद, विकास चंद्र बिंद आदि रहे। संचालन बीएल पाल ने किया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed