फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National Educational Federation's protest at BSA office

Bhadohi News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का बीएसए कार्यालय पर धरना

Sat, 23 Aug 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
National Educational Federation's protest at BSA office
बीएसए कार्यालय पर धरने में बोलते जिलामंत्री क्रांतिमान शुक्ला। स्रोत: संगठन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सात सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन बीएसए को सौंपा। कहा कि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंडल महामंत्री संतोष सिंह ने कहा कि प्रदेशभर में चयन वेतनमान और पेंशन सहित अनेक मुद्दों पर शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार को चाहिए कि इन मांगों पर तत्काल निर्णय ले अन्यथा शिक्षक वर्ग मजबूर होकर उग्र आंदोलन करेगा। जिलाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि भदोही के शिक्षक वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि सरकार शिक्षकों को सम्मान और अधिकार देने में असफल रही तो यह संघर्ष प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप ले लेगा। संगठन के जिला महामंत्री क्रांतिमान शुक्ल ने कहा कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक समुदाय अपनी ताकत दिखाने में पीछे नहीं हटेगा। शिक्षकों की मांगों में चयन वेतनमान दिलाने, एक दिन के रुके वेतन को तत्काल बहाल करने, शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन का विकल्प पत्र जमा कराने, जनवरी से मार्च तक का लंबित डीए एरियर का भुगतान आदि शामिल रहीं। इस मौके पर रितेश तिवारी, शिल्पी अग्रवाल, ज्योति वर्मा, प्रदीप मालवीय, महेश यादव, रुक्मिणी पांडेय, हरिओम श्रीवास्तव, निशांत यादव, राज कुमार दुबे, मनीष पांडेय, राजीव रतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed