फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National bird found injured dies

घायल मिले राष्ट्रीय पक्षी की मौत

Sun, 10 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
National bird found injured dies
भदोही। ब्लाक के ग्राम कुकरौठी में सिकंदर यादव उर्फ रिंकू के बगीचे में रविवार को तड़के राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी लेकिन जब तक विभाग के लोग पहुंचते तब तक मोर की हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सिकंदर के अनुसार उसके बगीचे में मोर दिखा। वह ठीक से चल फिर नहीं पा रहा था। उसे चोट लगी थी या कुछ कोई और बात थी, इसको देखने के लिए उन्होंने मोर को पकड़ा तो लगा कि उसे किसी जानवर ने घायल कर दिया हो। बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन वे काफी विलंब से आए और अस्पताल लेकर पहुंचने पर मौत हो चुकी थी। इस बीच राष्ट्रीय पक्षी के घायल होने की सूचना पर वहां काफी भीड़ लग गई थी। इसमें सचिन, अमित, विरेंद्र, सनी, अंजलि शानू आदि रहे। उधर, डीएफओ नीरज कुमार मार्य ने बताया कि कैसे घायल हुआ यह स्पष्ट तो नहीं पता चला, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कुत्ते आदि के दौड़ाने से घायल हुुआ होगा। उसे दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed