{"_id":"601a9e208ebc3ed280516868","slug":"napa-campaign-against-encroachment-bhadohi-news-vns57253399","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपीगंज नगर में अभियान के दौरान दुकान पर पूछताछ करने पहुंचीं ईओ अमिता सिंह।
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर/लालानगर। गोपीगंज नगर में नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ फिर अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहनों और अस्थायी दुकानों से कब्जा की गईं सड़कों को खाली कराया गया। टीम को देखकर कई दुकानदार अपने ठेले-खोमचे लेकर भागने लगे। इस दौरान जल कर और गृह कर का बकाया वसूलने के लिए भी अभियान चला, मगर बोहनी भी नहीं हुई। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान में टीम ने सात सौ रुपये वसूली की। गोपीगंज नगर पालिका परिषद की टीम ने बुधवार को नगर में एक साथ अतिक्रमण, बकाया वसूली और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। नगर पालिका की ईओ अमिता सिंह के नेतृत्व में निकली टीम ने खड़हट्टी मोहाल, सदर मोहाल, राजमार्ग के डिवाइडर और मुख्य लेन पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। उसके बाद दुकानों पर प्रयुक्त हो रही प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। पॉलिथीन बरामद कर सात दुकानदारों पर 100 रुपये की दर से सात सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान लोगों में चर्चा रही कि दो दिन पूर्व एसडीएम ने अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन टीम के जाते ही फिर अतिक्रमण हो गया। जबकि गत माह पालिका प्रशासन ने राजमार्ग के डिवाइडर पर होने वाले अतिक्रमण के मामले में 12 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। बुधवार को नपा की टीम ने जल कर और गृह कर के बकाये की वसूली के लिए भी अभियान चलाया। लगभग 20 वर्ष से जल और भवन कर के रूप में 45 लाख रुपये बकाया है। मगर, बुधवार को इस मद में कोई वसूली नहीं हो पाई। ईओ अमिता सिंह ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों और बकायेदारों के खिलाफ जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक न वसूली का लक्ष्य पूरा होगा न अतिक्रमण से राहत मिलेगी। जिला प्रशासन से अनुमति लेकर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में मंगला प्रसाद पांडेय, अचल श्रीवास्तव, आशीष यादव, विष्णु पांडेय, विनोद खत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।