{"_id":"614e21698ebc3efb72068c5c","slug":"nala-construction-at-a-snail-s-pace-angry-adm-reprimanded-bhadohi-news-vns61353554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छप गति से नाला निर्माण, नाराज एडीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्छप गति से नाला निर्माण, नाराज एडीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार मार्ग पर निर्माणाधीन नाले का शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नाले निर्माण की कछुआ चाल पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देते हुए अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने एक सप्ताह में अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
ज्ञानपुर नगर की जल निकासी के लिए पुरानी तहसील मार्ग पर नाला निर्माण हो रहा है। करीब 200 से 250 मीटर काम तीन महीने में भी पूर्ण नहीं हो सका। जिसके कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है। वर्तमान में काम बंद होने और मार्ग पर मिट्टी डालकर छोड़ने से कीचड़ हो गया है।
इससे हर रोज साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नागरिकों की शिकायत पर शुक्रवार को एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। काम की प्रगति ठीक न होने पर एडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ ज्ञानपुर और जेई को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में अधूरे कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन स्थानों पर जलभराव होता है वहां पर इंटरलाकिंग कराने के लिए कहा। चेतावनी दिया कि समय से काम पूर्ण न होने पर कार्रवाई की जाएगी।