फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   muslim boy changes name for minor girl in bhadohi and do blackmail with making adult video accused for love jihad case

यूपीः किशोरी के लिए बदला नाम, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप

Fri, 09 Jul 2021 08:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jul 2021 08:26 PM IST
सार

यूपी के भदोही में एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर नाबालिग से प्रेम प्रसंग के बहाने उसकी कई अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया है। बाद में ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि  युवक धन उगाही के साथ ही इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाने लगा।
 

विज्ञापन
muslim boy changes name for minor girl in bhadohi and do blackmail with making  adult video accused for love jihad case
युवक अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर वायरल करने की दे रहा धमकी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कालीन नगरी से प्रसिद्ध भदोही जिले के एक गांव से सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक मुस्लिम युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग कर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। युवक पर किशोरी का वीडियो बनाकर उस पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।

विज्ञापन


 पिता की तहरीर व किशोरी के बयान पर पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न धाराओं में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने गोपीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर उसकी नाबालिग बेटी से प्रेम प्रसंग के बहाने उसकी कई अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक बेटी का उत्पीड़न करने लगा। युवक धन उगाही के साथ ही इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाने लगा। इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने मुस्लिम युवक के परिजनों से उसे समझाने के लिए भी कहा था  लेकिन उसका कोई असर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी देने लगा। पुलिस तहरीर और किशोरी के बयान पर गोपीगंज नगर के आतिफ पुत्र दिलदार निवासी स्टेशन रोड के खिलाफ पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

इसके पूर्व  हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह  ने गोपीगंज कोतवाली पहुंचकर कोतवाल केके सिंह से उक्त प्रकरण में ठोस कार्यवाही करने की बात कही। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर अशोक कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज हो गया है। शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिया गया है। 

नाबालिग को भगाकर पश्चिम बंगाल में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक किशोरी को युवक द्वारा भगाकर पश्चिम बंगाल ले जाकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक नाबालिग के घर के समीप बन रहे एक मकान में मजदूरी करता था। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार 28 जून की देर रात किशोरी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला सका। इस दौरान किसी ने बताया कि किशोरी को पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा एक युवक अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गया है। किशोरी के पिता ने बताया कि पड़ोस में एक मकान बन रहा था। जहां पश्चिम बंगाल के कई मजदूर कार्य कर रहे थे। बताया कि सभी अपना सामान उनके घर में ही रखते थे।

घटना के बाद किशोरी के पिता ने आठ जुलाई को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी यूसुफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने बताया कि 29 जून की देर शाम एक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके  बताया कि वे यूसुफ का बड़ा भाई है।

उसने कहा कि मालदा आकर बेटी का धर्म परिवर्तन करा दें ताकि यूसुफ से उसकी शादी कराई जा सकें। इसके बाद से परिजन यूसुफ को फोन कर रहे हैं लेकिन कोई बात नहीं हो रही। इससे परिवार के लोग किसी अनहोनी को लेकर चिंतित है।  इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed