फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Munsilatpur beat Gopalkunj by two wickets

मूंसीलाटपुर ने गोपालकुंज को दो विकेट से हराया

Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Munsilatpur beat Gopalkunj by two wickets
एमआरसीसी मूंसीलाटपूर और यंग स्टार गोपाल कुंज भदोही के बीच रविवार को रामलीला मैदान मूंसी में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच मूंसीलाटपुर ने आठ विकेट से जीत लिया। टास मूंसीलाटपुर ने जीता और यंग स्टार को बल्लेबाजी करने का मौका दिया।
विज्ञापन

निर्धारित 20 ओवर में यंग स्टार गोपाल कुंज की टीम 17 ओवरों में मात्र 108 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमे दीपचंद ने 47 रन, भास्कर ने 24 और कप्तान हर्षित ने 10 रन बनाए। मूंसीलाटपुर के अवनीश यादव ने 3, सुंदरम रघुवंशी ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरे मूंसीलाटपुर के बल्लेबाज सुंदरम रघुवंशी और अवनीश यादव की जोरदार बल्लेबाजी से मूंसीलाटपुर ने 16वें ओवर में 8 विकेट खोकर मैच जीत लिया। सुंदरम ने 25 रन बनाए, जबकि अवनीश यादव 45 रन बनाकर नाबाद रहे। गोपाल कुंज के हनी, दीपचंद ने दो - दो विकेट लिए। अवनीश यादव को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें मोंटी राय उर्फ सनी ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed