{"_id":"aa24ac244e7a26f5d9760e3c628e7d4d","slug":"municipal-councilors-opened-front-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पालिका के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर इंटरलाकिंग, नाली, नाला निर्माण, सीवर के निर्माण में धांधली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सभासद हसनैन अंसारी के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक सभासद बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभासदों ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में आरोप लगाया कि नगर के कई वार्डो में इंटरलाकिंग का कार्य कराया गया, जो एक माह के अंदर ध्वस्त हो गया।
नाला-नाली और सीवर निर्माण में मानक के विपरीत सामान लगाए जा रहे हैं। एसडीएम भदोही से शिकायत करने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जांच कमेटी के लोग बिना जांच किए ही काम को सही कर दे रहे हैं। सभासदों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पत्रक देने वालों में शफीक अहमद, प्रदीप कुमार, जाकिरा, हफीजुल्ला, शीला, संगीता, रवींद्रनाथ, अमजद अली आदि रहे।