फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Municipal bodies of the district will increase income by selling garbage in the new year

नए साल में कूड़े को बेचकर आय बढ़ाएंगे जिले के नगर निकाय

Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal bodies of the district will increase income by selling garbage in the new year
करीब 16 लाख से अधिक की आबादी वाले जिले में तीन लाख आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है। गांव की तुलना में यहां कूड़ा भी ज्यादा निकलता है। ऐसे में इस कूड़े के निस्तारण को लेकर निकाय प्रशासन लगा है। शासन के निर्देश पर सभी नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड बनाकर वहां कूड़ा फेंकने का दावा किया जा रहा है। एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाने की दिशा में भी काम तेजी से चल रहा है। इसी महीने के अंत तक कूड़ा निस्तारण की मशीनें भी आने की उम्मीद है। जिससे नए साल से ठोस अपशिष्ट को अलग कर उन्हें बेचा जाएगा और उससे संबंधित निकाय अपनी आए बढ़ाएंगी। हालांकि ज्ञानपुर शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा ले जाने के दावे की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन शहरी चलाया जा रहा है। इसी के तहत शहर में निकलने वाले कूड़े के निस्तारण का इंतजाम किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम गौरव ने बताया कि कूड़ा डंपिंग ग्राउंड जिले के सभी पांच नगर पंचायत और दो नगर पालिका क्षेत्रों में बन चुका है। वहां कूड़ा गिराया भी जा रहा है। अब वहां कूड़े को निस्तारण करने का इंतजाम करना है। इसी महीने के अंत तक वहां मशीनें आ जाएंगी। इससे कचरे को छांटा जाएगा। उसमें ठोस कूड़े गत्ता, लोहा आदि को अलग किया जाएगा। उसे जरूरत के अनुसार बेचा जाएगा। इससे निकाय की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

54 टन प्रतिदिन निकलता है शहरों से कूड़ा
जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिका को मिलाकर करीब 54 टन प्रतिदिन कूड़ा निकलता है। स्वच्छ भारत मिशन से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका भदोही क्षेत्र में विस्तारीकरण के पहले 21 टन से कुछ ज्यादा कूड़ा निकलता था, अब 31 टन के करीब कूड़ा निकलता है। इसी तरह गोपीगंज क्षेत्र में 3.81 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। नगर पंचायतों में घोसिया में 4.11, ज्ञानपुर में 3.89, खमरिया में 6.29, नई बाजार में 2.56 व सुरियावां में करीब 3.35 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर में लगनी हैं ये मशीनें
जहां कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है वहीं पर एमआरएफ सेंटर संचालित किया जाना है। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक नगर निकाय में करीब 16 लाख से ज्यादा की लागत से मशीनों की खरीद की जानी है। इसके लिए धनराशि भी मिल चुकी है। इससे वजन मशीन, फ्लैट सेग्रीगेशन कन्वेटर बेल्ट, फटका मशीन, थ्रेडिंग मशीन शेडर, हाइड्रोलिक वेल प्रेस की खरीद की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed