फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MR paralyzed the functioning of the performance

एमआर ने कामकाज ठप कर किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 07 Jul 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
MR paralyzed the functioning of the performance
 भदोही मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंजेंटेटिव्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को कामकाज ठप कर भदोही स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार शत प्रतिशत विदेशी निवेश को हरी झंडी देकर भारतीय दवा कंपनियों की स्वायत्तता खत्म करना चाहती है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 10 सूत्री मांगपत्र और अपील लोगों को वितरित की। साथ ही 17 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन की सफलता के लिए विचार विमर्श भी किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे ने कहा कि आवश्यक दवाओं पर ड्यूटी से दवाएं महंगी हो रही हैं जबकी नकली और मानक के विपरीत बन रहीं दवाओं की बिक्री पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। कहा कि जेनरिक दवाओं के नाम पर कुछ कंपनियां मुनाफा वसूली में लगी हैं। प्रदर्शनकारियों ने गैर कानूनी दवा विपणन कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन की रणनीति तय करते हुए जिले भर से समस्त रिप्रेजेंटेटिव्स से भागीदारी करने की अपील की। प्रदर्शन करने वालों में देवेश राय, प्रवीन दूबे, निशांत गुप्ता,  अनूप त्रिपाठी, वासुदेव मिश्र, पंकज केशरी, मनोज, सविता, शैलेश सिंह, अजित सिंह, जायेश तिवारी, पंकज मिश्र, शैलेश दूबे, अभिनव मौर्य, आशीष मालवीय, अमित सिंह, सर्वेश मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, जेएन पाल, फैजल हुसैन, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed