फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother of four children absconded with 8th class student falsely accused of kidnapping

Bhadohi: 8वीं के छात्र के साथ फरार हुई थी चार बच्चों की मां, पकड़ाने पर लगाया अपहरण का झूठा आरोप

Wed, 28 Jun 2023 11:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 11:28 PM IST
सार

भदोही के गोपीगंज स्थित मिर्जापुर तिराहे के पास एक वाहन सवार महिला ने जोर-जोर से चिल्ला कर मदद की गुहार लगाई। उसने कहा कि उसे कुछ लोग अगवा कर ले जा रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल में जो बात सामने आई उसे जानकार लोगों ने माथा पीट लिया। 

विज्ञापन
Mother of four children absconded with 8th class student falsely accused of kidnapping
महिला की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भदोही के गोपीगंज स्थित मिर्जापुर तिराहे के पास बुधवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया जब वाहन सवार महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप था कि वाहन सवार लोग उसे अगवा कर ले जा रहे हैं। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस वाहन सवार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। जहां पूछताछ में महिला की अपहरण का आरोप झूठा निकला।

विज्ञापन


पता चला कि अपहरण का आरोप लगाने वाली महिला चार बच्चों की मां है।  प्रयागराज के हंडिया निवासी महिला का ससुराल मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में है। बीते कुछ दिनों से वो मायके में थे। बीते 22 जून को वह पड़ोस के ही कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले किशोर के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

वाहन में थे महिला के ससुराल के लोग

इस बीच लखनऊ में जीआरपी ने दोनों को पकड़ा। पुलिस की सूचना के बाद जीआरपी पुलिस दोनों को लेकर बुधवार को भदोही पहुंची। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों को पुलिस ने महिला और किशोर को सुपुर्द कर दिया। सभी किराए के एक वाहन से चील्ह जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहे जौनपुर के छात्र ने की खुदकुशी, फोन पर कहा था- मां यहां मन नहीं लगता

गोपीगंज स्थित मिर्जापुर तिराहे के पास महिला ने वाहन के अंदर से जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वाहन सवार लोगों पर अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस की जांच पड़ताल में महिला का झूठ पकड़ा गया। भदोही पुलिस ने किशोर और महिला को चील्ह पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली सदानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद महिला और किशोर को चील्ह पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed