{"_id":"6267c53f9fde2c510e124bb5","slug":"mother-gave-her-life-by-setting-fire-son-ate-poison-in-dispute-one-died-other-was-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: विवाद के बाद मां ने आग लगाकर दी जान, बेटे ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: विवाद के बाद मां ने आग लगाकर दी जान, बेटे ने खाया जहर, हालत गंभीर
Tue, 26 Apr 2022 03:41 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 26 Apr 2022 03:41 PM IST
सार
महाजन की हालत गंभीर है। आग कैसे लगी उसने स्वयं लगाया और किसी ने जबरदस्ती आग लगा दी, इसकी जांच की जा रही है। सीओ और थाना प्रभारी मौके पर गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के ज्ञानपुर के औराई थाना क्षेत्र के भक्तापुर गांव में सोमवार की रात में करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर एक परिवार में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि उसी दौरान मां संदिग्ध हाल में झुलस गई और पुत्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मां की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
भक्तापुर गांव निवासी एक सोनकर परिवार में किसी बात को लेकर रात करीब डेढ़ बजे विवाद होने लगा। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि विवाद के बाद मां राजकुमारी देवी (65) संदिग्ध हाल में झुलस गई और बेटे महाजन सोनकर (30) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजकुमारी देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महाजन की हालत गंभीर है। आग कैसे लगी, उसने स्वयं लगाई और किसी ने जबरदस्ती आग लगा दी, इसकी जांच की जा रही है। सीओ और थाना प्रभारी मौके पर गए हैं। उधर, थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद के बाद मां ने खुद को आग लगाई और पुत्र ने जहर खा लिया था। वैसे जांच की जा रही है। महाजन की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन