फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother dies after being hit by tractor, son injured

ट्रैक्टर के धक्के से मां की मौत, पुत्र घायल

Wed, 09 Mar 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after being hit by tractor, son injured
गोपीगंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर-गोधना के पास मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे सर्विस लेन पर ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई और उसका पुत्र घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

गोधना गांव निवासी वकील यादव परिवार का खर्च संभालने के लिए कहीं बाहर काम करते हैं। उनकी पत्नी मंजू देवी (30) अपने पुत्र अंकित (12) के साथ साइकिल पर बैठकर जंगीगंज दवा लेने जा रही थीं। वाराणसी-प्रयागराज हाइवे के सर्विस लेन से होते हुए दोनों जा रहे थे, तभी सूफीनगर-गोधना के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। वहां से गुजर रहे एक स्कूल वाहन के चालक ने घटना की जानकारी आस-पास के लोगों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे लोग घायलों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। अंकित का इलाज किया गया। मंजू देवी से तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक ऊंज पूजा कौर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेमो मिलने पर घटना की जानकारी हुई। उधर, आस-पास के लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर कुछ वाहन चालाकों की मनमानी और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यदि कट प्वाइंट पर सख्ती की जाए और पुलिस पेट्रोलिंग करके यातायात नियमों के विपरीत चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करे तो दुर्घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed