फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   mother

बेटियों ने मां को छोड़ा बेसहारा,मानवता हुई तार-तार

Wed, 16 Oct 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mother
सीतामढ़ी। उम्र के जिस पड़ाव पर अपनों का सहारा और सेवा, प्यार की बेहद जरूरत हो, उस समय जब खुद की बेटियां ही अपनी देवी तुल्य मां का परित्याग कर दें तो सारे रिश्ते-नाते न सिर्फ तार-तार हो जाते है बल्कि मां-बेटी के पवित्र रिश्तों पर भी प्रश्न चिह्न लग जाते हैं। 80 वर्षीया वयोवृद्ध गेना देवी को उसके अपनों ने जो दु:ख दर्द दिया है, उससे न सिर्फ मानवता तार-तार हो गई, बल्कि पवित्र रिश्ते भी कलंकित हो जाते हैं। ऊंज थाना क्षेत्र की नवधन गांव निवासी वयोवृद्ध महिला गेना देवी (80) न ठीक से चल पाती है न बोल पाती है। एक एक शब्द बोलने में हांफने लगती हैं। बूढ़ी आंखों से झरझर गिरते आंसुओं के बूंद जीवन की कड़वी सच्चाई खुद ब खुद बयां करता रहा। बुढ़ापे के इस कठिन हालात में जब अपनों के सहारे और सेवा भाव की जरूरत है तो बेदर्द व पत्थर दिल उसके अपनों ने ही इस बृद्धा मां को जिस हालात में सोमवार को सीतामढ़ी में महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर में बेसहारा छोड़ गए उससे मानवता भी कांप उठे। ऐसे कठिन हालात में वृद्धा मां के सहारा बने महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंथ पं. हरि प्रसाद मिश्रा जिन्होंने वृद्धा को आश्रम में शरण दी है। बिलखते हुए रुक रुक कर बृद्धा गेना देवी ने बताया कि उसके पति इस दुनिया में नहीं है घर जमीन बेचकर दो पुत्रियों की शादी कर दी है कोई पुत्र नही है। अब उसे कोई सहारा देने वाला नहीं है उसकी बेटियां भी किनारा कर ली हैं। उसके परिजन ही सोमवार को उसे यहां लावारिस हाल में बेसहारा छोड़ दिया और खुद रफूचक्कर हो गए। मंगलवार को ग्रामीणों ने कोइरौना पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बृद्धा को टेम्पो से उसके गांव नवधन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed