फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother and son arrested for elderly man's murder

Bhadohi News: वृद्ध की हत्या के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested for elderly man's murder
घोसी कोतवाली क्षेत्र के चौथी मिल बाजार से रविवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने बलवीर उर्फ डबलू और उसकी मां भगवंती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पट्टीदार बलिराम पटेल (65) की पीटकर हत्या का आरोप है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बलिराम पटेल के भाई हरीराम पटेल की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को सुभाष पटेल, उसकी पत्नी भगवंती देवी और बेटे बलवीर उर्फ डबलू के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 24 जुलाई की रात 10:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी सुभाष पटेल, उसका बेटा बलवीर उर्फ डब्लू और पत्नी भगवंती आपस में कहासुनी कर रहे थे। शोरगुल सुनकर पट्टीदार बलिराम पटेल झगड़ा छुड़ाने वहां चले गए थे। अपना झगड़ा छोड़कर तीनों ने मिलकर लाठी डंडे से उनपर हमला कर दिया था। गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सुभाष अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों मिलकर सुभाष से विवाद कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी बलिराम पटेल ने आकर गाली दी। भगवंती देवी की गर्दन पकड़कर मारपीट कर भगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed