फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Most of the cases pending in the resolution day

समाधान दिवस में लंबित रह गए अधिकतर मामले

Sat, 13 Mar 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Most of the cases pending in the resolution day
ज्ञानपुर। जिले के थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस कोरम पूर्ति तक सिमट कर रह गया। सभी थानों में आए अधिकतर मामले लंबित रह गए। जिससे दूर-दराज से न्याय की उम्मीद लगाकर आए फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी संग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में आए दो प्रार्थना पत्र में एक का निस्तारण हुआ जबकि भदोही कोतवाली में आए चार प्रार्थना पत्रों में सभी निस्तारित कर दिए गए। यहां पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दी कि समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। दुर्गागंज थाने में प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव और कानूनगो राम कुमार की देखरेख में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां पर आए कुल पांच प्रार्थना पत्र में से दो निस्तारित हुए। इस दौरान लेखपाल सुजीत यादव, फकीरचंद, रविंद्र सिंह, पान कुमारी आदि मौजूद रहे। वहीं औराई कोतवाली में नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय और कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय की देखरेख में पांच प्रार्थना पत्र आए, किसी का निस्तारण नहीं हो सका। ऊंज थाने में तीन में किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। सुरियावां थाने में एसपी रामबदन सिंह पहुंचे। यहां पांच प्रार्थना पत्रों में से महज दो ही निस्तारित हुए। गोपीगंज कोतवाली में ज्ञानपुर उप जिला अधिकारी चंद्रशेखर की उपस्थिति में 12 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। चौरी थाने में आए चार प्रार्थना पत्र में एक ही निस्तारित हुआ। दुर्गागंज थाने में पहुंचे कुढ़वा निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि कई माह से वह दौड़ रहा है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। वह अपनी आबादी की जमीन में आवास नहीं बनवा पा रहा है।
विज्ञापन

सुरियावां। थाने में समाधान दिवस पर पहुंचे एसपी रामबदन सिंह शनिवार को निर्माणाधीन बैरक के निर्माण में पुरानी ईंटों का प्रयोग होते देख नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी। बैरक निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दीवार के निर्माण में पुरानी ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। ठेकेदार से नई ईंट लगाने को कहा गया है। इसके बाद भी सुधार नहीं होता है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed