{"_id":"61ad074bb28ee4645d3f376f","slug":"more-than-2-5-lakh-will-get-health-facility-bhadohi-news-vns6263049172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख से ज्यादा को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य केंद्रो का प्रतीकात्मक लोकार्पण करते विधायकगण। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को 43 नए स्वास्थ उपकेंद्रों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण किया, जिसमें भदोही जिले के 43 थे। ऐसे में स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर औपचारिक रूप से लोकार्पण किया। इन उपकेंद्रों पर एक साल के भीतर ढाई से तीन लाख लोगों को लाभ मिलेगा। विधायक भदोही रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पांच हजार की आबादी में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किया गया है। यह उपकेेंद्र पिछड़े गांवों में स्थापित किए जा रहे हैं। इन 43 स्वास्थ्य उपकेंद्रों से एक वर्ष में ढाई से तीन लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उपकेंद्र में महिलाओं और बच्चों समेत अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं घर के समीप मिल सकेंगी। बच्चों के टीकाकरण में इनकी विशेष भूमिका रहेंगी। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि नवीन उपकेंद्रों के बन जाने के बाद जनपद के लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेंगा, गांवों में ही अच्छे उपचार की सुविधा मुहैया होगी। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।