{"_id":"4dffe1bd657c192054151d71338f8dea","slug":"moral-responsibility-in-educating-teachers-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moral responsibility in educating teachers in school","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moral responsibility in educating teachers in school
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी उम्र में बच्चों में चंचलता होती है, जिससे वह पढ़ने से दूरी बनाते हैं। अभिभावक को चाहिए कि बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूलों में प्रवेश कराएं और उन पर ध्यान रखें।
यह बातें जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय मंगलवार को डायट परिसर में आयोजित जिलास्तरीय नामांकन मेले में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों का अधिक प्रवेश कराने की जिम्मेदारी शिक्षकाें के साथ-साथ अभिभावकों की है। शिक्षक नैतिकता एवं लगन से स्कूलों में पढ़ाए।
विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने बेटे की तरह ही ध्यान दें जिससे वह बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओम प्रकाश गुप्ता ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही बच्चों के भविष्य को तय करती है।
विज्ञापन
शुरूआती शिक्षा बेहतर होने से माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में भी वह बच्चा अच्छा करेगा। इसके पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ज्ञानपुर, डीघ, सुरियावां, भदोही, औराई की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। शिक्षक नेता सुधीर सिंह, तेज बहादुर पाल, राजबली उपाध्याय, अखिलेश कुमार यादव, धीरज सिंह, क्रांतिमान शुक्ला, दिलीप सिंह ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।
खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, जंगीलाल मौर्य, ओम प्रकाश दूबे ने नामांकन मेले में बच्चों के नामांकन में वृद्धि के बारे में सुझाव दिया। इस मौके पर डीपीओ नीलम मेहता, वीएनजीआईसी प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव, आरके तिवारी, डा. ओम प्रकाश मिश्र, सूर्यकांत मौर्य, केके मौर्य, अखिलेश कुमार यादव, अखिलेश सिंह, मानिक चंद्र यादव, शिव बहादुर यादव, संतोष सिंह, सुभाष चंद्र पाल, राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह, इंदूचंद्र पांडेय, मनोज कुमार उपाध्याय, आरएन पाल, अरविंद पाल, राज नारायण पाल, महेंद्र सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राजकुमार मिश्रा, सह समन्वयक बीएल पाल, संतोष सिंह ने किया। संयोजक जिला समन्वयक राजकुमार सिंह ने आभार जताया।