फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Modi-Yogi factor worked, the wind of change came

काम आया मोदी-योगी फैक्टर, बदलाव की बही बयार

Sat, 12 Mar 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Modi-Yogi factor worked, the wind of change came
कालीन नगरी की तीन सीटों पर इस बार चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। विधानसभा चुनाव में भदोही सीट से सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग को जीत मिली तो वहीं ज्ञानपुर से भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी विपुल दूबे को जीत मिली। औराई से भाजपा के दीनानाथ भाष्कर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। वहीं जिले के कई दिग्गज चुनाव हार गए। हारने वालों में प्रमुख रूप से चार बार के विधायक विजय मिश्र, पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद, कमला शंकर भारती, पूर्व विधायक अर्चना सरोज के परिवार की अंजनी सरोज, भदोही से 2017 में विधायक बने भाजपा के रवींद्र नाथ त्रिपाठी शामिल हैं। सबसे खराब हार तो कांग्रेस की हुई है। यहां की दो सीटों पर तो एक फीसदी से भी कम वोट मिले हैं। जीत-हार के बाद अब कारणों पर मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

राजनीति के जानकार लोगों का कहना है कि इस बार जिले की ज्ञानपुर सीट पर जहां निषाद पार्टी के प्रत्याशी की मेहनत को महत्व मिला है, वहीं बदलाव की लहर काम आई है। कुछ हद तक मोदी-योगी फैक्टर ने भी काम किया है। यहां 20 साल से एक ही विधायक थे। जनता ने उन्हें नकार दिया और इस बार बदलाव करके दिखा दिया। इसी तरह औराई में बहुजन समाज पार्टी के वोटों में बिखराव ने भाजपा को जीत दिलाई। इसमें मोदी-योगी फैक्टर ने काफी हद तक काम किया है। वहीं भदोही में कोई फैक्टर नहीं काम कर पाया। जनता ने स्थानीय विधायक के कार्यों को तवज्जो दिया। इसी वजह से 2012 के चुनाव में जीतकर विधायक रहे सपा के जाहिद बेग को इस बार विजय श्री दिलाई है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि इस बार के चुनाव में बसपा का कैडर वोट भी कट गया। कुछ कैडर वोट कटकर भाजपा की ओर गया है तो कुछ सपा की ओर। आंकड़ों पर गौर करें तो ज्ञानपुर सीट से 2017 में बसपा को 21.32 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन इस बार यह वोट 14.29 फीसदी कम हो गया। भदोही से बसपा प्रत्याशी को 2017 में 23.69 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन इस बार महज 16.48 फीसदी ही मिले। यही स्थिति औराई की भी रही। यहां से वर्ष 2017 में 24.10 फीसदी वोट पाने वाली बसपा इस बार के चुनाव में 12 फीसदी ही वोट पा सकी, जबकि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सपा और भाजपा के मत प्रतिशत बढ़े हैं। कांग्रेस के वोटों में भी भारी गिरावट आई है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में जिस कांग्रेस को भदोही से 4.14 और औराई से 2.23 फीसदी वोट मिले थे, उसी कांग्रेस को इस बार भदोही से एक फीसदी से भी कम और औराई में दो फीसदी से भी कम वोट मिले हैं। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी काफी कम वोट मिले हैं। यहां भी एक फीसदी से कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed