{"_id":"61c3793c7c5a3203e9688eed","slug":"modern-lab-will-run-in-the-district-for-seven-days-bhadohi-news-vns6294333190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों तक जिले में दौड़ेगी आधुनिक लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिनों तक जिले में दौड़ेगी आधुनिक लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृत महोत्सव के तहत ईट राइट मेला में जिले का नाम शामिल होते ही खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग खाद्य सामानों की गुणवत्ता से की जा रही छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुका है। मेला का शुभारंभ होने से तीन दिन पहले और चार दिन बाद तक आधुनिक लैब जिले में भ्रमण कराया जाएगा। इसके जरिए छोटी-बड़ी बाजारों में पहुंच कर खाद्य सामानों में मिलावट, नकली होने की तुरंत जांच की जाएगी। जांच के बाद तुरंत रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि 25 दिसंबर से शुरू होने वाला दो दिवसीय मेला वीएनजीआईसी परिसर में लगेगा। इस दौरान लैब की विशेषता, किराना, मिठाई, चाय-नाश्ता, बेकरी, दूध, होटल-ढाबा समेत अन्य कारोबार से जुड़े लोगों को जागरूक किया जाएगा। सात दिनों तक आधुनिक लैब जिले में भ्रमण कराया जाएगा। आधुनिक लैब के साथ एक टेक्नीशियन भी मौजूद रहेगा। जो खाद्य सामानों का परीक्षण करने के बाद पर्ची निकाल कर कमियों के बारे में जानकारी देगा। विभागीय टीम व्यापारियों, ग्राहकों को उनकी जिम्मेदारी के लिए प्रशिक्षित करेगी।