फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLC wife and son of Bahubali MLA Vijay Mishra constantly changing location

बाहुबली विधायक विजय मिश्र के कुनबे की बढ़ेंगी मुश्किल, एमएलसी पत्नी और बेटा लगातार बदल रहा ठिकाना

Wed, 23 Sep 2020 10:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLC wife and son of Bahubali MLA Vijay Mishra constantly changing location
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

बाहुबली विधायक विजय मिश्र की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र की लोकेशन लगातार बदल रही है। सर्विलांस टीम को हर दो से तीन दिन पर लोकेशन बदली मिल रही है। उधर, धारा 82 की कार्रवाई शुरू कर चुकी पुलिस 15 अक्तूबर तक दोनों के हाजिर न होने पर संपत्ति जब्त करने के साथ ही अवमानना का मुकदमा भी दर्ज करा सकती है।

विज्ञापन


रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी की तहरीर पर विधायक, एमएलसी और बेटे पर चार अगस्त को मकान कब्जा करने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज हुआ था। विधायक चित्रकूट जेल में बंद हैं, लेकिन सहआरोपी उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्र फरार चल रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले प्रयागराज फिर दिल्ली, उसके बाद मध्य प्रदेश सहित कई अन्य स्थानों पर दोनों की लोकेशन मिलती रही है। हर दूसरे से तीसरे दिन स्थान बदलने से गिरफ्तारी भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

 

MLC wife and son of Bahubali MLA Vijay Mishra constantly changing location
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी और पुत्र के खिलाफ 15 सितंबर को कोर्ट ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 15 अक्तूबर तक उपस्थित होने की मोहलत दी है। नियत तिथि तक उपस्थित नहीं होने पर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके लिए पुलिस की कई टीमें दोनों के नाम पर दर्ज संपत्ति का आकलन करने मेें जुटी हैं। वहीं दूसरी ओर हाजिर न होने पर पुलिस कोर्ट के अवमानना में एक मुकदमा दर्ज कराएगी। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। 

 

MLC wife and son of Bahubali MLA Vijay Mishra constantly changing location
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

मैनेजर समेत तीन से पुलिस ने की पूछताछ

जेल में बंद विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र की फर्म नव निर्माण इंफ्रा हाइट्स एंड मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर और लेखा लिपिक समेत तीन लोगों से गोपीगंज पुलिस ने मंगलवार की देर शाम तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनका बयान भी दर्ज किया गया। 

कौलापुर निवासी कृष्णमोहन तिवारी की तहरीर पर विधायक विजय मिश्र और उनकी पत्नी रामलली मिश्र एवं पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में केस दर्ज है। विधायक जेल में हैं जबकि एमएलसी और पुत्र फरार चल रहे हैं।

विवेचक कृष्णानंद राय ने मंगलवार शाम मिश्र फिलिंग स्टेशन और विष्णु मिश्र की फर्म नव निर्माण इंफ्रा हाइट्स एंड मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर अशोक शुक्ल उर्फ पिंटू निवासी निबइंया, लेखा लिपिक अनिल गुप्ता के अलावा प्रदीप शुक्ला उर्फ पिंटू से पूछताछ कर लेखाजोखा की जानकारी ली और बयान भी दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed