फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLC elections: 1352 voters will cast their votes at six centers

एमएलसी चुनाव : छह केंद्रों पर 1352 मतदाता डालेंगे वोट

Sun, 30 Jan 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: 1352 voters will cast their votes at six centers
विधान परिषद सदस्य के चुनाव की तिथि घोषित होते ही सियासी हलचल बढ़ गई है। इस चुनाव में जिले के छह मतदान केंद्रों पर 1352 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन के साथ ही अन्य पूरी प्रक्रिया वाराणसी में ही पूरी की जाएगी। विधानसभा चुनाव के बीच में ही विधान परिषद चुनाव की घोषणा होने से निर्वाचन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र में ही भदोही जिले के मतदाता आते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बीच ही विधान परिषद चुनाव की घोषणा से प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई है। विकास खंड औराई, डीघ, सुरियावां, अभोली, भदोही के अलावा नगर पालिका परिषद औराई मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विधान परिषद चुनाव को लेकर चार फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही तीन मार्च को मतदान होगा। नामांकन आदि की प्रक्रिया वाराणसी से पूरी की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी कुमुद श्रीवास्तव ने बताया कि 1352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को छोड़कर अन्य सभी प्रक्रिया वाराणसी में होगी। इस चुनाव में वरीयता क्रम में वोट दिया जाता है। एक मतदाता चाहे तो तीन वोट दे सकता है। जिस प्रत्याशी को सबसे ज्यादा मतदाता पसंद करते हैं उसे प्रथम वरीयता वोट और उसके बाद क्रमश: द्वितीय और तृतीय वरीयता वोट दिया जाता है। मतगणना आदि की प्रक्रिया भी वाराणसी में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed