{"_id":"594589274f1c1b096c8b4859","slug":"mla-warns-eo-to-visit-dopur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोपुर का दौरा कर विधायक ने ईओ को चेताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोपुर का दौरा कर विधायक ने ईओ को चेताया
bhadohi news
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। शुक्रवार की शाम दरोपुर में जलनिकासी को लेकर दो पक्षों के आमने सामने आ जाने और माहौल बिगड़ने से बचाने में पुलिस जद्दोजहद करने के बाद शनिवार को विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने मोहल्ले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके से पालिका के अधिशासी अधिकारी को चेताया और कहा कि जलनिकासी के अभाव में माहौल खराब होता है तो पालिका जवाबदेह होगी। उन्होंने दोनो पक्षों से अलग अलग बात कर सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। सायं 6 बजे विधायक कोतवाली पुलिस के साथ दरोपुर पहुंचे। इस दौरान पहले विवाद स्थल जाकर देखा। उनसे मोहल्लेवासियों ने बताया कि विवाद की जड़ जलभराव और जलनिकासी व्यवस्था छिन्न भिन्न होना था। इस पर विधायक ने मौके से ही अधिशासी अधिकारी आसुतोश द्विवेदी से बात कर सख्त निर्देश दिया कि बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। एक सप्ताह के अंदर ऐसे जहां जहां भी समस्या हो वहां गंभीरता से देखें और जलनिकासी के प्रबंध कराएं। सख्त चेतावनी भी दी कि यदि जलनिकासी समस्या के चलते नगर का माहौल खराब हुआ तो नगर पालिका जवाबदेह होगी और अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। कहा भाजपा के राज में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे के अलावा विनीत बरनवाल, ओम सिंह, फहद अंसारी, भगौती जायसवाल, कामता चौरसिया, विकास सेठ, डीएम सिंह आदि भी रहे।
विज्ञापन