{"_id":"601a9d668ebc3e4c60560962","slug":"mla-distributed-certificates-to-the-beneficiaries-of-pm-housing-bhadohi-news-vns572532441","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने वितरित किए पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने वितरित किए पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र
घोसिया में लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र देते औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर।
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
घोसिया। नगर पंचायत घोसिया और खमरिया में आयोजित शिविर में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास के दो सौ लाभार्थियों में प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के हाथों प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।
विज्ञापन
डूडा अधिकारी ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत घोसिया में 2324 और खमरिया में 5231 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हुई है। इनमें से घोसिया में शेष रह गए 503, खमरिया के 1192 लाभार्थियों के खातों में तीसरी किस्त के रूप में 50-50 रुपये की धनराशि हस्तांतरित कराकर 100-100 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण कराया गया। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। गरीब, मजदूर, किसान परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं के प्रस्ताव पर सरकार धन का आवंटन कर रही है। आने वाले समय में हर एक जरूरतमंद परिवार को आवास, शौचालय, विद्युतीकरण जैसी मूलभूत सुविधाएं दिलाने में कमी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र और यहां की जनता को आश्वास्त किया कि उनका दरवाजा सभी के लिए खुला है। इस मौके पर चेयरमैन रजिया नुमान, चुन्नू दूबे, नुमान अहमद, जिलेदार सिंह, संतोष कुमार, रुखसार अहमद, समीर समेत सभासद, सभ्रांतजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।