फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mistake found in mid-day-meal investigation, advice

मिड-डे-मिल की जांच में मिली गड़बड़ी,हिदायत

Wed, 22 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mistake found in mid-day-meal investigation, advice
आपूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश कुमार यादव की जांच में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अरता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसहीं में बन रहे मिड-डे-मिल में गड़बड़ी मिली। हिदायत दी कि शिक्षक और विद्यालय समिति की लापरवाही कभी बच्चों के लिए मुसीबत बन सकती है। मिड-डे-मिल बनाते समय खाद्य सामानों की गुणवत्ता में समझौता न कर तैयार होने के बाद चखकर ही बच्चों को परोसा जाए।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि महामारी में परिषदीय स्कूलों को खोलने के बाद पठन-पाठन से लेकर मिड डे मील की गुणवत्ता पर प्रशासन पूरी नजर रख रहा है। डीघ ब्लॉक के कई न्याय पंचायतों के विद्यालयों में दोपहर को मिलने वाले भोजन को लेकर शिकायत मिली थी। उसी क्रम में विद्यालय वार गुणवत्ता परखने के लिए विभागीय टीम के साथ पहुंचे। अरता में चावल सही न होने के बावजूद पकाया गया। बसहीं में दाल पूरी पकी न होने के बावजूद कच्चे हालात में परोसने पर रसोइयों और जिम्मेदारों को फटकार लगाई। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गड़बड़ी मिलने की रिपोर्ट शिक्षा अधिकारियों की सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed