{"_id":"66e880c5d2bdfa83ad0ab1a3","slug":"missing-child-found-seriously-injured-in-well-after-20-hours-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: सूखे कुएं में गंभीर रूप से घायल मिला 20 घंटे से लापता मासूम, स्कूल की छुट्टी के बाद अचानक हुआ था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: सूखे कुएं में गंभीर रूप से घायल मिला 20 घंटे से लापता मासूम, स्कूल की छुट्टी के बाद अचानक हुआ था गायब
Tue, 17 Sep 2024 12:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:32 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिससे उससे कुछ पूछा नहीं जा सकता है। जैसे ही बच्चा कुछ स्वस्थ होगा। उससे पूछताछ के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Bhadohi News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के अइनछ गांव निवासी गणेश सोनी का 13 वर्षीय पुत्र शिवम सोनी शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद गायब हो गया। 20 घंटे बाद गांव के ही एक सूखे कुएं में वह गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला। सूखे कुए से बच्चे की रोने की आ रही आवाज के बाद जब लोगों ने कुएं में झांका तो उसमें 13 वर्षीय शिवम पड़ा था। बच्चे का बनारस के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। परिजन अपहरण के बाद बच्चे को कुएं में फेंकने की आशंका जताई।
विज्ञापन
अइनछ गांव निवासी गणेश सोनी के चार बच्चे शिवम सोनी, शिवा सोनी, शिव कुमार और सत्यम सोनी गांव के पास ही राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही में पढ़ते हैं। शनिवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद चारों बच्चे एक साथ रोही से घर के लिए चले थे। बताया जा रहा है कि इस बीच कक्षा सात में पढ़ने वाला 13 वर्षीय शिवम अपने भाइयों से पिछड़ गया। कुछ देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान होने लगे। परिजन उसे खोजने निकले तो घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर उसकी साइकिल व बैग गिरा मिला। जिससे परिजन और भी परेशान हो गए और पुलिस में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। रात भर युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार को गांव के ही राजा राम चौरसिया की पत्नी सूखे कुएं की तरफ गई तो उन्हें कुएं से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई थी। वे घबरा कर घर चली आई और परिवार वालों को बताया। लोगों ने जाकर कुएं में झांककर देखा तो उसमें शिवम घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों की मदद से तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया। उसके सर में गंभीर चोट होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने थाने में बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिससे उससे कुछ पूछा नहीं जा सकता है। जैसे ही बच्चा कुछ स्वस्थ होगा। उससे पूछताछ के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन