फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minister expressed strong displeasure with XEN over the power system

बिजली व्यवस्था पर मंत्री ने एक्सईएन से जताई कड़ी नाराजगी

Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Minister expressed strong displeasure with XEN over the power system
शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो रहा है अथवा नहीं, इसकी हकीकत जानने के लिए रविवार को जिले में आए तीन मंत्रियों ने गोधना पहुंचकर वहां लोगों से फीडबैक ली। इसके बाद कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। मंत्रियों ने बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कोनिया क्षेत्र में बिजली कम मिलने की शिकायत पर विद्युत निगम के सदर इकाई के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि आपके आंकड़ों में तो गांवों को अच्छी बिजली मिल रही है, लेकिन हकीकत में क्या है, यह वहां के लोग बता रहे हैं। लगता है आप धरातल पर पड़ताल करने कभी नहीं जाते। मंडल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार को शाम करीब छह बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में तीनों मंत्रियों ने बारी-बारी से सभी अधिकारियों की क्लास ली। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के मुद्दे पर कहा कि गोपीगंज अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होना, यहां की कार्यशैली बता रही है। इसमें सुधार लाएं। जनता के बीच रहें, जनता की सुनें और काम करें। गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे का इंतजाम न होना चिंता का विषय है। लंबे समय से जमे सचिवों का तत्काल ब्लॉक बदला जाए, ताकि काम में तेजी लाई जा सके। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राजस्व वसूली के बारे में बताया कि सत्र में शत प्रतिशत वसूली लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। भू माफिया के खिलाफ 27 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से 23 पर कार्रवाई की गई है। शेष चार मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित होने के कारण विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि 0.30 हेक्टेयर जमीन कब्जे से मुक्त कराई गई है। ओवरलोडिंग तथा अवैध खन्न के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही हैं। ओवरलोडिंग में 79 लाख जुर्माना राशि भी वसूल की गई है। विद्युत बिलों की वसूली, लोक निर्माण के बारे में बताया गया। सड़क, पुल पुलिया निर्माण, किसान सम्मान निधि, गोवंश आश्रय स्थल आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड की प्रगति संतोषजनक नहीं है। जन सेवा केद्रों के माध्यम से नि:शुल्क आवेदन करने के लिए निर्देशित दिया गया है। दवाईया बाहर से लिखने की शिकायत पर सीएमओं को निर्देशित दिया गया कि जांच करें और दोषी पर कार्रवाई करें। बैठक में पंचायती राज मंत्री एवं विंध्याचल मंडल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक विपुल दुबे, दीनानाथ भाष्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed