फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minister Anupriya Patel inaugurated Gaura-Semrad pontoon bridge in Bhadohi

UP News: मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गौरा-सेमराध पीपा पुल का किया शुभांरभ, आपस में जुड़ेंगे विंध्य व सेमराध धाम

Sat, 17 Jan 2026 05:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Jan 2026 05:01 PM IST
सार

Bhadohi News: मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को गौरा-सेमराध पीपा पुल का शुभांरभ किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह पुल विंध्य और सेमराध धाम को आपस में जोड़ेगा। इससे श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Minister Anupriya Patel inaugurated Gaura-Semrad pontoon bridge in Bhadohi
कार्यक्रम में शामिल मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को काशी, प्रयाग और विंध्य क्षेत्र मध्य गौरा-सेमराध गंगा घाट पर बने पीपा पुल का विधि- विधान से पूजन करके उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौरा-सेमराध पीपा पुल निर्माण होने से मिर्जापुर और भदोही जनपद के लोगों को काफी लाभ होगा। वहीं विंध्य व सेमराध धाम जैसे दो तीर्थ स्थल पर आपस में जुड़ सकेंगे। जिससे रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। 

विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल ने कहा कि गौरा-सेमराध गंगा घाट पर कई वर्षों से पीपा पुल की मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया। पुल का निर्माण हो जाने से लोगों के अवागमन, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़ोत्तरी होगी। मिर्जापुर भाजपा के जिला मंत्री अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सेमराध-गौरा गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण हो जाने से दोनों जनपद के लोगो की वर्षो की मुराद पूरी हो गई। 
विज्ञापन


मौनी अमावस्या के मौके पर मिर्जापुर जिले के कोठरा, परमानपुर, गौरा, दुगौली, श्रीनिवासधाम समेत दर्जनों गांवों के लोग सेमराध गंगा घाट पर स्नान और दर्शन पूजन के पहुंचेंगे। मौके पर अशोक कुमार शुक्ला, मुन्नी लाल मिश्रा, विजय शंकर पाण्डेय, रमेश चंद तिवारी, एक्सईएन अशोक कुमार, जेई सुशील कुमार, जेई मनोज कुमार, सहायक अभियंता महेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed