फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mining department stopped brick manufacturing at two kilns

Bhadohi News: दो भट़्ठों पर खनन विभाग ने रोका ईंट निर्माण

Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mining department stopped brick manufacturing at two kilns
ज्ञानपुर। विनिमय शुल्क यानि रायल्टी जमा न करने पर ईंट-भट्ठों पर खनन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को भदोही कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में रायल्टी बकाए में खनन विभाग ने दो भट्ठों पर खनन एवं ईंट निर्माण का कार्य रोक दिया। विनिमय शुल्क जमा न होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दिया।
विज्ञापन

जिले में वैसे तो 150 ईंट भट्ठा संचालित हैं। कुछ संचालक समय से जरूरी भुगतान को कर देते हैं, लेकिन कई लापरवाही बरतते हैं। मनमानी तरीके से बगैर प्रदूषण प्रमाण पत्र लिए संचालित किए जा रहे तमाम ईंट भट्ठे पर्यावरण में जहर तो घोल ही रहे हैं साथ ही संचालक राजस्व को भी चपत लगाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। बेधड़क मिट्टी का खनन कर ईंट बनाने का व्यवसाय किया जा रहा है, लेकिन रायल्टी जमा करने में रूचि नहीं ली जा रही है। वर्ष 2022-23 में 80 लाख रुपये की रायल्टी की अदायगी न करने पर खनन विभाग ने सितंबर-अक्तूबर में 72 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किया। 31 दिसंबर तक विनिमय शुल्क जमा करने के लिए समय भी दिया गया, लेकिन अब भी 50 से अधिक भट्ठा संचालकों ने रायल्टी की रकम जमा नहीं की। रविवार को खनन अधिकारी अरविंद कुमार पुलिस बल एवं राजस्य टीम के साथ उमरी के राजपूत ब्रिक्स एवं प्रिंस ईंट उद्योग भट्ठे पर धमके। उन्होंने बताया कि दोनों संचालकों ने साल 2022 और 2023 की रायल्टी जमा नहीं किया है। जिसको लेकर दोनों भट्ठों पर ईंट पथाई और भट्ठा संचालन कार्य पर रोक लगाया गया है। खनन अधिकारी ने कहा कि 31 दिसंबर तक शुल्क जमा करने का समय दिया गया था। अब भट्ठा संचालकों से बकाया की धनराशि में 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लिया जाएगा। उन्होंने अन्य बकाएदार संचालकों से तीन दिन में विनिमय शुल्क जमा करने के लिए कहा। हिदायत दिया कि ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed