फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum mercury dropped by 4.1 degrees, melting increased due to westerly winds

Bhadohi News: 4.1 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा, पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन

Thu, 12 Dec 2024 11:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury dropped by 4.1 degrees, melting increased due to westerly winds
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद से ठंड की आमद अचानक से बढ़ी है। जनपद में न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की कमी आई है। इससे न्यूनतम तामपान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की रात सीजन की सबसे ठंड रात रही।
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने के कारण शाम होते ही गलन का एहसास लोगों को होने लगा है। वहीं आगामी दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान गिरने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर जिले में साफ तौर पर दिखने लगा है। दो दिन से अधिकतम तापमान तो स्थिर है, लेकिन न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की कमी आई है। इसके चलते ठंड में वृद्धि हुई है। यह मौसम सेहत के लिए नुकसानदेह है।
जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को 816 मरीजों की ओपीडी रही। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सक ठंड से बचाव को लेकर सजग रहने की नसीहत भी दे रहे हैं। जैसे गर्म कपड़ा पहने, कान बांध रखे, रात में हल्का गुनगुना पानी का सेवन करें।
सुबह ठंड पानी से स्नान न करें, बासी भोजन करने से परहेज करें, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की कमी आई है। इसके कारण ठंड में वृद्धि हुई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री से सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
अनुमान है कि अब लगातार ठंड बढ़ेगी। अभी तक दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत तो है, लेकिन दिन में भी जल्द ही ठंड का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed