{"_id":"77aa06687dcc2a6273196f73e0693e94","slug":"minerva-was-worshiped-on-vsntpancmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंतपंचमी पर पूजी गईं विद्या की देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंतपंचमी पर पूजी गईं विद्या की देवी
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई। मूर्तियों को शनिवार और रविवार को विसर्जित किया जाएगा।
ज्ञानपुर के नथईपुर रोड स्थित मालवीय हॉस्टल में स्थापित सरस्वती प्रतिमा के सामने छात्रों ने विधिविधान पूर्वक मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। छात्र सुदर्शन यादव और राजेश यादव ने आरती कर सरस्वती चालीसा पढ़ा।
इस मौके पर शेषधर यादव, रमेश, मनीष, धर्मराज सुमित, अमित, गोपाल, मुकेश, राकेश, लाल बहादुर आदि रहे। खमरिया संवाददाता के अनुसार, बसंत पंचमी पर शहीद नरेश इंटर कॉलेज के समीप स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
छात्रों और युवाओं ने विधिविधान से मां सरस्वती की पूजा की। इससे पूरा नगर भक्ति गीत के रस में भाव विभोर हो गया। तीन दिवसीय पूजा के बाद रविवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी, उपाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। चौरी संवाददाता के अनुसार, बसंत पंचमी पर माकिनुपर स्थित जीबी पंत इंटर कॉलेज में पूजन हवन का आयोजन किया गया।
परिसर में बने सरस्वती प्रतिमा पर प्रधानाचार्य श्रीराम ने माल्यार्पण किया। पूजन हवन के बाद छात्र-छात्राओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर रामबली वर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, सतीश दूबे, सुभाष दूबे, मनोज कुमार, भाग्यश्री, परमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार, बसंत पंचमी पर शुक्रवार को गंभीर सिंहपुर गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी गायक राजेश परदेशी के भक्तिगीतों पर लोग झूम उठे। इस मौके पर साधु तिवारी, रमाकांत मिश्रा, अंकित दूबे, चंद्रबली यादव आदि मौजूद रहे।